Bridging Art, Language and Cultures: A Decade of Hindi Art Journalism by Prabuddha Ghosh (कला, भाषा और संवाद की एक दशक लंबी यात्रा)
कला, भाषा और संवाद की एक दशक लंबी यात्रा - प्रबुद्ध घोष द्वारा लिखित हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष ३० मई को मनाया जाता है। इसी दिन १८२६ में पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने भारत का पहला हिंदी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ प्रकाशित कर हिंदी पत्रकारिता की आधारशिला रखी थी। यह दिवस उन पत्रकारों के समर्पण और योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो निष्पक्ष, स्वतंत्र और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्ष २०२६ में हिंदी पत्रकारिता के २०० वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। साथ ही देशभर में वेबिनार, संगोष्ठियाँ और पत्रकार सम्मान समारोह भी होंगे। यह द्विशताब्दी यात्रा भारतीय भाषा, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति का प्रतीक है। मई २०१६ के अंतिम दिनों में मुझे जर्मनी में रहने वाले एक रिश्तेदार का एक अप्रत्याशित संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने मेरे एक लेख का जर्मन अनुवाद पढ़ा था और यह जानना चाहते थे कि उसम...